बेतिया – गौनाहा:– *बेलसंडी दोन कैनाल मुख्य पथ को एसी एसटी समर्थको ने किया जाम । आगजनी करते हुए किया प्रदर्शन ।*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* एससी-एसटी कानून में संशोधन को लेकर भारत बंद के दौरान अनुसूचित जाति जनजाति के मूलभूत अधिकारो का हो रहे हनन को लेकर सोमवार को एसी एसटी समर्थको ने सड़क पर उतर बेलसंडी दोन कैनाल मुख्य पथ को जाम कर दिया । तथा टायर जलाकर प्रदर्शन किया ।
इसका अगुवाई कर रहे राजद के जिला महासचिव धर्मसेनराम ने कहा कि अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार अधिनियम हमारे लिए रक्षा कवच है । सरकार, न्यायलय की मिलीभगत से इसे समाप्त कर मनुवादी व्यवस्था लाना चाहती है ।

भारत सरकार ने दलितों पर होने वालें विभिन्न प्रकार के अत्याचारों को रोकनें के लिए भारतीय संविधान की अनुच्छेद 17 के आलोक में यह विधान पारित किया । विधान पारित होते ही अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों में काफी हर्ष थी । इस अधिनिमय के अन्तर्गत आने वालें अपराध संज्ञेय गैरजमानती और असुलहनीय होते हैं। यह अधिनियम 30 जनवरी 1990 से भारत में लागू भी हो गया । राजद नेता ने कहा कि आखिर केंद्र सरकार गरीबों के साथ मजाक क्यों कर रही है । अधिकारों में कटौती कर आखीर केंद्र सरकार क्या दर्शाना चाहती है । अगर समय रहते सरकार न्यायालय के फैसले को चैलेंज नहीं करती है तो राजद कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक हंगामा करेंगे । वही चक्का जाम का समर्थन कर रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी केंद्र सरकार की तीखी भर्त्सना की ।चक्का जाम के कारण सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार देखी गई ।

मौके पर समर्थक सुरेश राय अनिल महतो, दरोगा महतो, हेमंत, बिल्वपत्र, राधेश्याम, अमरजीत आदि उपस्थित थे ।




Recent Comments