कृषि योजनाओं की जानकारी
#परवेज अख्तर /सिवान
मैरवा (सिवान) : किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने को ले सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रखंड क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के सामुदायिक भवन मठिया में रविवार को आत्मा और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खरीफ फसल की खेती के गुर किसानों को सिखाए गए। अधिकारियों ने किसानों को धान का बिचड़ा डालने, उसकी रोपाई व निराई करने, फसल की सिंचाई एवं खर-पतवार को समाप्त करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को खरीफ व रबी फसल की खेती के साथ-साथ खेत के मेढ़ पर पौधारोपण करने, पोखरे का निर्माण कराने एवं मत्स्य पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।




Recent Comments