
छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति किया जागृत
नगरा : उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय तकिया नगरा सारण मेंं बिहार दिवस के अवसर पर स्काउट और गाइड एवम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागृति पैदा किया।स्काउट गाइड के कैडेटो ने “बहकावे में कभी न आना सोच समझ के बटम दबाना””न नशे से न नोट से किस्मत बदलेगी वोट से”जैसे नारो को लगाते हुए लोगो से अपील किया कि आप अपना मतदान अवश्य करे।इस जागरुकता रैली मेंं विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवा नन्द ठाकुर,स्काउट मास्टर रमेश कुमार एवम विद्यालय के शिक्षक शर्फुदीन अंसारी , विपिन कुमार , रामनाथ राम, हरदन राम, शिक्षिका कुमारी ममता एवम जुली कुमारी सम्मिलित हुई । स्काउट सूरज कुमार ,अमित कुमार ,धीरज, निसाल कुमार, सचिन कुमार कुमार, गाईड नीतिका कुमारी एवम कामनी कुमारी आदि सम्मिलित थीं।
रैल्ली के सफल संचालन के लिए भारत स्काउट और गाइड सारण के उपाध्यक्ष डॉ० सुरेश प्रसाद सिंह तथा सहायक सचिव श्री उमाशंकर गिरी ने स्कोयत मास्टर रमेश कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य को धन्यबाद दिया।




Recent Comments