
एकमा/रसूलपुर/सारण। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने व शारीरिक व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश देने हेतु फिट इंडिया अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र सारण के बैनर तले एकमा बीडीओ डॉ. कुन्दन के नेतृत्व में नगर पंचायत एकमा बाजार में साइकिल रैली निकाल कर सभी नगर वासियों को फिट रहने का संदेश दिया गया। यह रैली ज्योति सेंट्रल स्कूल से शुरू होकर नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से होकर भ्रमण कर फिट रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर बीडीओ डॉ कुन्दन ने ने कहा कि साइकिल चलाने से हमारे शरीर के सभी अंगों का समूचित व्यायाम हो जाता है। साइक्लिंग से बेहतर शरीर को फिट रखने का कोई आसान व्यायाम नहीं है। उन्होंने कहा कि शरीर को साफ-सफाई रखने से भी व्यक्ति फिट रहता है। इसलिए व्यक्तिगत साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान देनी चाहिए।
साइकिल रैली में बीडीओ डॉ. कुन्दन, डॉ. एस. कुमार सहित नेहरू युवा मंच के स्वयंसेवक, ज्योति सेंट्रल स्कूल के छात्र आदि शामिल थे।




Recent Comments