बेतिया – गौनाहा:– *पांच शराबी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* शराब व शराबीयों के विरुद्ध समकालीन अभियान में सहोदरा थाना क्षेत्र के भिखनाठोरी जंगल से उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त छापमारी मे पांच शराबी को शराब पीकर लडखडाते हुऐ नशे के हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि शनिवार के संध्या करिब चार बजे उत्पाद पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज निवासी धनंजय कुमार व अलीहसन, सहोदरा थाना क्षेत्र के कंचन पुर निवासी किशोर कुमार, कांटाटोला निवासी कलाम राय व भिखनाठोरी निवासी निखिल कुमार को जंगल से शराब के नशे के हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।