बड़हरिया विधायक पुत्र ने लैपटॉप देकर क्विज प्रतियोगिता की विनर छात्रा को किया सम्मानित

✍कुमार विपेन्द्र/सिवान : तरवारा थाना क्षेत्र के शिवदह स्थित केजीएन कोचिंग सेंटर में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को बड़हरिया विधायक पुत्र संजय सिंह द्वारा पुरस्कार दिया गया व सम्मानित किया गया।
विधायक पुत्र सह पचरुखी मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को लैपटॉप दिया गया। वहीं अन्य छात्रों को भी डिक्शनरी, डायरी आदि के साथ सम्मानित किया गया। उक्त क्विज प्रतियोगिता में लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया।
विधायक पुत्र संजय सिंह ने कोचिंग के डायरेक्टर नेसार SIR की प्रसंसा करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के समस्त दोषों को समाप्त कर देती है। नेसार SIR ने सुदूर ग्रामीण छात्रों के लिए शिक्षा दीपक जलाकर समाज से अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाने के लिए एक मुहिम छेड़ दिए हैं। वाकई ये काबिले तारीफ है। केजीएन कोचिंग सेंटर में तरवारा, कर्णपुरा, दीनदयालपुर और शिवदह गांव के 1500 सौ से ज्यादा छात्र बेहतर शिक्षा पाते हैं।