दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया ।पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां चेक बाउंस होने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता पर मुकदमा दर्ज की गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार चनपटिया थाना क्षेत्र के कुड़वा मठिया निवासी अरविंद कुमार सिंह के पुत्र आदित्य कुमार सिंह ने कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में अपनी शिकायत दर्ज कराई है ।आरोपित भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी हैं। बताया गया है कि रिकी गुप्ता ने अपने भाई हरिओम गुप्ता, हरि कृष्ण कुमार ने अपनी दादी से आदित्य के पक्ष में एक जमीन लिखवाई। बाद में जाहिर हुआ कि आरोपित की दादी को जमीन लिखने का अधिकार नहीं था। पंचायत में तय हुआ की जमीन खरीदने के एवज में दी गई राशि लौटाई जाएगी। जो चेक के माध्यम से दिया गया परंतु वह चेक बाउंस कर गया।




Recent Comments