बेतिया – गौनाहा:– *नशे के हालत में एक गिरफ्तार भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना द्वारा बुधवार को संध्या गस्ती के दौरान एक शराबी को शराब के नशे के हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी सिकंदर राम पिता बैजनाथ राम को शराब पीने के हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
सघन छापेमारी जारी है सरकार के आदेश का पालन न करने, शराब पीने, या बेचने वाले अब बख्शे नहीं जाएंगे ।