बेतिया – गौनाहा:– *पांच ईट भट्ठा के विरुद्ध गौनाहा थाने में हुआ प्राथमिकी दर्ज*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* जिला खनन विकास पदाधिकारी मोहम्मद रियाजुद्दीन ने सरकारी टैक्स चोरी करने के आरोप में पांच ईट भट्ठा अर्थात चिमनी मालिकों पर गौनाहा थाने में FIR दर्ज कराई है । दर्ज मामले में उनका कहना है कि वर्ष 2015-16 तथा 2016-17 के टेक्स चिमनी मालिकों के द्वारा जमा नहीं किया गया है । साथ ही खनन का स्वामित्व जमा किए बिना अवैध रूप से चिमनी चलाया जा रहा है । यही कारण है कि बिहार लघु खनन अधिनियम एवं पर्यावरण 1986 के धारा 15 के उल्लंघन करने के आरोप में चिमनी मालिक मोर बेलवा के रामाधार प्रसाद, सिठी के विजय कुमार यादव, श्रीरामपुर के सुभाष प्रसाद चौहान, भितिहरवा के अमिताभ चौहान तथा भितिहरवा के ही चंदन चौहान पर मामला दर्ज किया गया है ।
थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।