
सारण :सात द्विवसीय “श्री रामचरितमानस ज्ञान महायज्ञ ” कलश यात्रा के साथ प्रारंभ
——-
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
——
रसूलपुर /एकमा –
स्थानीय थाना क्षेत्र के धानाडीह गाँव स्थित नवनिर्मित हनुमान मन्दिर व माँ सती स्थान के प्रांगण में आयोजित सात द्विवसीय “श्री रामचरितमानस ज्ञान महायज्ञ “बुधवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। हाथी,घोडे,बैण्ड़ बाजे से सूस्सजित सैकडों की संख्या में पुरूष व महिला श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होकर सारण प्रमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेन्द्रनाथ स्थित कमलदाह सरोवर से जलभरी कर लौआरी, पकवाईनार, योगियां, रसूलपुर के रास्ते यज्ञस्थल पहुँचे जहाँ यज्ञाचार्य शिव कुमार दुबे की देखरेख में वाराणसी से आए प्रकाण्ड बिद्वानों ने बैदिक मंत्रोचारणों के बीच महायज्ञ को शुरूआत कराया।मन्दिर के पूजारी मिथलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की मनोरंजन हेतु प्रतिदिन रामलीला, रासलीला व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ हीं गाजीपुर से पधारे “श्री मानस जी मराल” प्रबचन के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच अमृत बर्षा करेंगे ।कलश यात्रा को शांति पूर्ण सफल बनाने में परमा सिंह, योगेन्द्र सिंह, भरत पांडे, पवन पांडे ,बिनोद सिंह ,अमृत,अंकित, बिन्दा साह,बिनोद साह आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।




Recent Comments