बेतिया – गौनाहा:– *नशे की हालत में चार शराबी घराया*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* समकालिन शराब बंदी अभियान के तहत शनिवार की संध्या सहोदरा पुलिस बल व उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त छापमारी में नशे की हालत में चार शराबियों को गिरफ्तार किया गया ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि भिखना ठोरी जंगल से तीन व कामता फार्म से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार शराबियों में गौनाहा थाना क्षेत्र के मटिहानी निवासी संतोष महतो, मरजदी मरजाद पुर निवासी अनिल कुमार ओझाईया, मटियरिया थाना के पोहरा निवासी नंदू महतो व पूर्वी चम्पारण जिले के राम गढ़वा थाना क्षेत्र के रामगढ़वा निवासी कपिल देव मांझी को नशे की हालत मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है l सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत केश दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है l