भेल्दी(सारण)। छपरा मुज्जफरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदहां गांव के समीप राजद नेता सह आरएमएस आईटीआई भेल्दी के संचालक के सिर में पिस्टल सटा कर गोली मार कर हत्या कर दी गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को एनएच 722 पर रखकर घण्टों सड़क को जाम में रखा।अब तक हत्या के कारण खुलासा नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी बनारसी महतो के 40 वर्षीय पुत्र किशोर महतो उर्फ विधायक के रूप में हुई। पिछले कुछ वर्षों से भेल्दी थाना क्षेत्र के समस्तपुरा में घर बना कर रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह 4:30 बजे किशोर महतो उर्फ विधायक के फोन आया इसके बाद सोनहो टोल प्लाजा पर गए।फिर पुनः फोन आनें पर सोनहो टोल प्लाजा पर अपने मित्र चांदचक निवासी दरोगा भारती के साथ बाइक पर सवार होकर के खरीदहां आए। जहां पहले से घाट लगाए एक बाइक पर सवार 2 अपराधियों ने गोली मार कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इलाज के लिए छपरा भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम होकर जैसे ही गांव पहुंचा परिजन और ग्रामीणों खरीदहा चौक पर शव को रखकर घंटे सड़क को जाम कर दिया।अक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को 25 मुआवजा, सरकारी नौकरी तथा भेल्दी थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने की मांग कर रहे थें।भेल्दी थानाध्यक्ष दलबल के साथ, राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय,राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सिपाही लाल महतो, जन सुराज के जिलाध्यक्ष रामपुकार मेहता ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया।जिसके बाद पुनः आवागमन शुरू हुई।

मौत के गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

किशोर महतो उर्फ विधायक की मौत भेल्दी के सामने एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि किशोर महतो काफी सामाजिक तथा भेल्दी थाने में उनकी अच्छी पुलिस कर्मियों से पहचान थी। हत्या के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मोबाईल कॉल्स डिटेल्स हत्या में उपयोग बाइक सहित अन्य बिंदुओं पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

सारण जिला में बढ़ रही हत्या की घटनाएं
सारण जिला में पिछले कुछ समय से लगातार हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं पुलिस प्रशासन के उदासीनता के कारण लोगों में भय व्याप्त है तो दूसरी तरफ पुलिस के प्रति आक्रोश भी बढ़ती नजर आ रही है।

परिजनों में मची कोहराम
घटना के बाद मृतक किशोर महतो की पत्नी जय श्री देवी सदमे से बार बार मूर्छित हो जा रही थी।मां शीरातों देवी भाई गुड्डू महतो ,सोनालाल महतो, रामबाबू महतो, महावीर महतो पुत्र आदित्य पुत्री राधे और रागिनी के आखों से आंसू रुकने के नाम नही ले रहे थे।