बेतिया – नरकटियागंज:– मिल द्वारा किसानों का शोषण

न्यूज इनपुट चंदन गोयल नरकटियागंज प. चम्पारण बिहार:–
नरकटियागंज अनुमडल के सुगर मिल मे किसानों के साथ हो रहे शोषण पर राजद ने धरणा प्रदर्शन किया राजद के किसान प्रकोष्ठ के अधयक्ष विनय यादव ने कहाँ कि मिल प्रबंधन , गन्ना मंत्री और पदाधिकारीयो के मिली भगत किसानों का शोषण किया जा रहा है यादव ने बताया कि रिसर्व क्षेत्र का गन्ना न लेकर बाहर का लिया जा रहा है फ्रि क्षेत्र से किसानों से सस्ते दामों पर गन्ना ले लिया जाता है एवं कुछ विचौलियो से मिलकर कार्य को अंजाम दिया जाता है एवं इसके अलावे किसान को चलान भी नहीं दिया जा रहा है।

और फ्रि क्षेत्र में खुलेआम ओवर लोडिंग किया जा रहा है जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहतीं हैं जिससे मजबूर किसानों के साथ वहाँ भी शोषण कर रहे हैं किसान नेता विनय यादव ने कहाँ कि मंत्री,विधायक से लेकर पदाधिकारीयो की एक रैकेट बनाकर खुलेआम अंजाम दिया जारहा है जिससे क्षुब्ध होकर किसान धरना पदर्शन करने को मजबूर है और मिल प्रशासन मालेमाल हो रहे है और इन सभी स्थिति को देखते हुए भी प्रशासन मौन है इस कार्यक्रम मे सुभाष, विनय, अशोक के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।