आशा कार्यकर्ताओ ने आमरण अनशन के दुसरे दिन मुख्य गेट पर ताला लगाकर की नारेबाजी
मढ़ौरा(सारण)Iआशा कार्यकर्ताओं ने अपनी आमरण अनशन के दुसरे दिन अपना उग्र प्रदर्शन जारी रखा। कार्यकर्ताओं ने रेफरल अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर जाबकार सरकार विरोधी नारे लगाये I आशा कार्यकर्ताओं के निशाने पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय रहे I कार्यकर्ता दोनों को आशा कार्यकर्ता का विरोधी बताते हुये कहा कि आशा कार्यकर्ता पिछले 12-14 साल से काम कर रही है I वे लगातार सरकार और व्यवस्था से उपेक्षित रही है जब तक उनपर न्यायोचित विचार नहीं किया जाता वे अपना आन्दोलन जारी रखेंगी I वे सभी दो से छ जनवरी तक आमरण अनशन पर रहेंगी, सरकार उनकी मांग को स्वीकार नहीं करती तो वे अपने आन्दोलन उग्र करेगी अनशन में प्रखंड अध्यक्ष गुडिया देवी,माला देवी,बबिता देवी,रीमा देवी,मीना देवी,अमिता देवी शशि किरन देवी सहित अन्य शामिल थी I
#साभार : संजीव कुमार , दैनिक भास्कर , मढौरा