बेतिया – गौनाहा:– *कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारो की संख्या मे पहुचे लोग पिकनिक स्पॉट भिखनाठोरी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* 
नदी झरने और पहाड़ों के हुस्न के बीच नए साल का आगाज हो गया है । तो भिखनाठोरी को कैसे भुलाया जा सकता है । आज सुबह से ही पर्यटक अपनी अपनी सवारी से भिखनाठोरी के लिए जाने और पिकनिक का आनंद लेने लगे ।
ऐतिहासिक और सामाजिक गतिविधियां का केंद्र भिखनाठोरी नए साल के स्वागत के लिए पुरी तरह से तैयार था और आज बारह बजे के बाद से भिखनाठोरी जैसी पवित्र भुमी पर पहुंचे पर्यटक का स्वागत करने लगा ये पावन धरती ।
भिखनाठोरी में जहां भगवान बुद्ध, चीनी यात्री ह्वेनसांग और जॉर्ज पंचम की यादें रची-बसी पड़ी है।
अपने खूबसूरत प्राकृतिक संसाधनों के बलबूते पर युवकों को लुभाने में कारगर साबित होता रहा है पश्चिमी चम्पारण स्थित भिखनाठोरी पर्यटन स्थल ।  चंपारण के अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक भीखनाठोरी पिकनिक मनाने के लिए पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेता है।
ऐसे में नए वर्ष के आगमन पर पूरा भिखनाठोरी गुलजार हो चुका है । यहां हजारो की संख्या मे पहुचे पर्यटक उजला पहाड़ी सीता कोली लाल पहाड़ ऐसे पर्वत श्रृंखला है और कल कल बहती नदी देख ठोरी की खूबसूरती का भरपुर मजा ले रहे थे । प्रयटको के पहुंचने से भिखनाठोरी में चार चांद लग गया हैं । 
पिकनिक मनाने वाले पर्यटक भिखनाठोरी का पानी पीना नहीं भुलते । लोग इस पानी को अमृतधारा के नाम से भी जानते हैं । 
यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के स्वागत में स्थानीय निवासी कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं ।  कटाव से पीड़ित होने के बावजूद भी स्वागत मे कोई कमी नही रहने दे रहे थे स्थानीय लोग । 
स्थानीय शेषनाथ यादव, मोती पासवान, टुना सिंह के साथ अनेकों ग्रामीण बताते हैं कि हर साल के पहले और अंत में फिर छठ पूजा के समाप्ति पर पिकनिक मनाने वाले अधिक संख्या में पहुचते हैं यहां ।
इंडिया और नेपाल का फर्क मिट जाता है यहां । पर्यटकों के लिए सज-धज कर तैयार था नेपाल का बाजार । नेपाली और चाइनीस समान दुकानों में सजा दी गई थी जो पलक झपकते ही बिक गई । बच्चे महिलाएं का जरूरत का हर एक समान मिल रहा था यहां ।
यहां बता दे की नेपाली दुकानदार एक जनवरी का बेसब्री से इंतजार करते है ।
स्थानीय लोगो के तरफ से ठोरी को आकर्षक बनाने की पुरजोर पहल की गई है ।
पिकनिक स्थलों पर विधि व्यवस्था बनी रहे जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है । एसएसबी और सीमावर्ती थाने अपनी अपनी टीम के साथ जगह जगह नजर रख रहे थे ।