मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के जधौली में छज्जा निकालने के विवाद में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है ।
अलीशेर मियां द्वारा दर्ज प्राथमिकी में उसी गांव के नसीरुद्दीन मियां, लियाकत अली नईम मियां को आरोपित किया है । प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी उसकी जमीन में घर का छज्जा निकाल रहे थे । जब वह मना करने गया तो सभी ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए । जब उसे बचाने उसकी बेटी रबिया खातून पहुंची तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसका मोबाइल छीन लिया ।