सिवान :राजद के पूर्व प्रत्याशी की हार्ट अटैक से निधन
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
दरौंदा 
दरौदा विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी सह राजद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दरौंदा के दवन छपरा निवासी परमेश्वर सिंह का रविवार की शाम करीब सात बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। जदयू विधायक जगमातो देवी के निधन के बाद दरौंदा विधानसभा के उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी कविता कुमारी के सामने राजद ने परमेश्वर सिंह को उम्मीदवार बनाया था। वर्ष 2005 में परमेश्वर सिंह की पत्नी सम्भा देवी कोड़ारी कला पंचायत की मुखिया रही। वर्तमान में परमेश्वर सिंह पंचायत समिति सदस्य थे। परमेश्वर सिंह महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के करीबी नेताओं में एक थे। इसके साथ दरौंदा विधानसभा के राजद के कद्दावर नेता थे। परमेश्वर सिंह के निधन से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार सिसवन के सरयू नदी तट पर सोमवार को किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे ने दी।