सिवान : एयरसेल के टावर में लगी आग,मची अफरा-तफरी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

बड़हरिया, 01 जनवरी
प्रखंड मुख्यालय से सटे नूरा छपरा स्थित एयर सेल के टावर में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गयी.इससे नूरा छपरा गांव में अफरा-तफरी मच गयी. गनीमत यह रही कि आग टावर के निचले हिस्से में स्थित जेनरेटर सेट में लगी थी.यही आग टावर के ऊपरी हिस्से में लगी होती तो आसपास के घरों को क्षति पहुंचने का खतरा था.ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.घटना की खबर पाकर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, सीओ वकील सिंह,थानाध्यक्ष मुकेश कुमार आदि घटनास्थल पर पहुंच कर नाराज लोगों को शांत कराया. ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रखंड मुख्यालय में दमकल की व्यवस्था करने की मांग करते हुए आक्रोश जताया. ग्रामीण सोनू यादव ने कहा कि सीवान से फायर ब्रिगेड का वाहन आते-आते सबकुछ जलकर राख हो जाता है.




Recent Comments