राशन नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन।सिसवन प्रखंड कार्यालय पर गंगपुर सिसवन पंचायत के सिसवन गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही एमओ अरूण कुमार उपाध्याय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राशन उपभोक्ताओं का आरोप था कि उन्हें पीछले एक साल से अभी तक राशन किरासन का लाभ नहीं मिला है।
गांव वालों का कहना है कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को कई बार इन समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन वो लोग सुनते ही नहीं है। उनका यह भी कहना है कि, पहले जिस डीलर के यहां राशन किराशन मिलता था वहां से नाम काटकर दूसरे डीलर के यहां कर दिया गया है लेकिन जब हमलोग अपने राशन किरासन का उठाव करने उस डीलर के यहां जाते हैं तो वह डीलर कहता है कि यहां नाम नहीं है इसलिए यहां नहीं मिलेगा।हमलोग पीछले एक साल से डीलर के यहां चक्कर लगा रहे हैं और हमें आजतक राशन किरासन नहीं मिला।इसकी शिकायत हमने कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से कि लेकिन उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया लेकिन आजतक कोई कार्यवाई नहीं की।
गावंवालों ने एमओ पर आरोप लगाया कि सभी डीलर से पैसा लेकर कभी जाँच नही करते और तो और आपूर्ति पदाधिकारी कभी सिसवन प्रखंड मुख्यालय में रहते नही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी से करने कि बात कही ।प्रदर्शन करने वालों में ललन ठाकुर, देवंती देवी, हीरा देवी, परशुराम भगत, मीना देवी, लालमुनी देवी, स्वामीनाथ मल्लाह, चंदा देवी, मनन साह, शिवजी साह, नसरुद्दीन मियां, श्रीराम मल्लाह, रामावती देवी, नुराशुद्दी बीबी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments