बेतिया – गौनाहा:– *एक सौ पचास पैकट दाल के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* एसएसबी कमांडेंट के द्वारा एक सौ पचास पैकट दाल भारत से नेपाल ले कर जा रहे तीन कारोबारी के साथ एक मोटरसाइकिल सहीत टेलर ट्रेक्टर को जप्त किया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह छः बजे आमटोला बीओपी के जवानो के सहयोग से इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित पचमवा गांव के समीप से एक ट्रेक्टर BR-22 F 5018 पर लोड एक सौ पचास पैकट दाल सहीत तीन कारोबारी शिकारपुर थाना क्षेत्र के पचरौता निवासी म. आलम के 28 वर्षीय पुत्र सर्फुदिन आलम, इनरवा थाना क्षेत्र के खमीया निवासी रमजान गद्दी के 40 वर्षीय पुत्र लालू गद्दी, हिरालाल गद्दी के 30 वर्षीय पुत्र सरोज गद्दी को एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है ।
वही जप्त दाल, ट्रेक्टर टेलर, मोटर साइकिल व गिरफ्तार तीनो कारोबारी को अग्रसर कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग बेतिया को सुपुर्द किया गया है ।




Recent Comments