
भेल्दी में फिटनेस जोन का हुआ उद्घाटन, 15 अगस्त तक नामांकन निःशुल्क
भेल्दी /सारण: भेल्दी बाजार के सोनहो रोड स्थित नवनिर्मित पी.के. फिटनेस जोन का उद्घाटन धूमधाम से हुई।जिसमें दर्जनों लोग उपस्थित हुए। जिम के संचालक अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में फिटनेस जोन खुलने से लोगों को जिम, डांस,व्ययाम सहित अन्य सुविधाओं की लाभ मिलेगी। आधुनिकता की दौड़ में लोग काफी आलसी होते जा रहे हैं,जिसके चलते सुगर,बीपी,जैसे अनेको बीमारी हो रही हैं।जिससे कोई भी काम करने की इकक्षा नही होती, परंतु प्रतिदिन व्यायाम करने से 100 वर्षों तक आदमी निरोग रह सकता है। इसी को उद्देश में रखकर फिटनेस जोन का स्थापना किया गया।सह संचालक पंकज कुमार गुप्ता एवं राजेश कुमार ने बताया कि 15 अगस्त तक सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन निशुल्क होगा।श्रीधर बाबा के परम प्रिय शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी जी ने फीता काट कर उद्घाटन किए।मौके पर मौजूद मुन्ना भाई,सरोज गुप्ता,हिमांषु,ज्योति कुमार, संदीप कुमार, सुमित राय, राजेश कुमार,आदि लोग मौजूद थे




Recent Comments