7 दिन बाद दुबारा बनाया जा रहा है एकमा मांझी रोड
विनीत कुमार, एकमा
      एकमा मांझी रोड को एक बार फिर से बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकमा आगमन को ले यदि किसी सड़क के दिन बदले हैं तो वो एकमा मांझी रोड है। बीते 10-12 दिनों में इस सड़क को दुबारा बनाया जा रहा है।
      आपको बता दे कि बीते रविवार को ही इस सड़क को बनाया गया था जो शीघ्र ही टूटने लगा था। जिसे लेकर आपके वेब पोर्टल “दैनिक खोज खबर” ने प्रमुखता से खबर साझा किया था।

     एक बार फिर सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोग खुश हैं वहीं लोग ये सवाल भी पूछ रहे हैं कि इस बार ये सड़क कितने दिन चलेगी।
    सड़क निर्माण में लगे एक व्यक्ति ने बताया कि एकमा मांझी रोड काफी जर्जर हो चुका था। पूर्व में एकमा बाजार में सड़क पीसीसी थी। इसके बाद जब यह सड़क टूट गयी तो स्थानीय लोगों ने इसमे ईंट पत्थर भर दिए। पीसीसी सड़क पर पहले पतले स्तर का पिच कर ये देखा गया था कि ये कितना टिकता है। अब सड़क मजबूत बन रही है।
उक्त व्यक्ति ने बताया कि कड़ाके के ठण्ड की वजह से सड़क निर्माण कार्य मे परेशानी हो रही है।