बेतिया – गौनाहा:– *अर्द्ध निर्मित शराब के साथ एक महिला धराई*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ कच्चा शराब को वही पर किया गया नष्ट ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* शराब के विरुद्ध चलाये जा रहें अभियान में बुधवार की संध्या पांच बजे स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी ।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पकड़ी विशौली गांव में छापेमारी के दौरान एक महिला कारोबारी को अर्द्ध निर्मित शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि पकडी विषैली नीवासी छटिया देवी को अर्द्ध निर्मित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है वही उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है वही कच्चा व अर्द्ध निर्मित शराब को उसी जगह नष्ट कर दिया गया है ।




Recent Comments