सिवान :तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
#परवेज अख्तर/सिवान
सिवान : जिले के एक गांव में यूपी की तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि यह मामला 9 मार्च का है। पीड़िता के परिजनों के बयान पर एफआइआर दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। मामले में महिला थाना इंस्पेक्टर मंजू कुमारी ने बताया कि 9 मार्च को तीन वर्षीय मासूम बच्ची अपनी ननिहाल आई थी। घर के बाहर वह खेल रही थी।आरोपित का घर भी उसकी नानी के घर के सटे ही है। मौका पाकर आरोपित ने उसे घर में बुलाकर उसके साथ गलत काम किया। मामले की जानकारी होने के बाद परिजन इसे अपने स्तर से निपटाने के प्रयास में थे। छह दिनों तक मामला पंचायत के माध्यम से निपटाने का प्रयास किया गया लेकिन जब मामला नहीं निपटा तो पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना में आकर आवेदन दिया। आवेदन के बाद बच्ची का मेडिकल कराया गया और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित बच्ची का रिश्तेदार बताया जाता है। आरोपित दारौली थाना के कुमति भिटौली गांव निवासी दिपू ठाकुर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments