
अमनौर हाईस्कूल कबड्डी टीम ने अपहर हाईस्कूल कबड्डी टीम को चार अंक से किया पराजित
अमनौर/सारणः अमनौर हाईस्कूल के खेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय फैंसी कब्ड्डी मैच में अमनौर हाईस्कूल की कबड्डी टीम ने अपहर हाईस्कूल कबड्डी टीम को चार अंक से पराजित किया. शुक्रवार को आयोजित इस कबड्डी मैच में जहां अमनौर की टीम ने निर्धारित समय के अंदर 36 अंक हासिल किया वहीं अपहर की कबड्डी टीम ने 32 अंक ही अपने खाते में दर्ज करा पायी. बेस्ट रिडर के रुप में अमनौर हाईस्कूल कबड्डी टीम के कप्तान रॉयल राजा को नवाजा गया.

खेल की शुभारंभ मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद टौस उछाल कर किया. खेल के उपरांत विजेता टीम को ट्राफी भाजपा नेता प्रियरंजन सिंह युवराज ने प्रदान किया. इस मौके पर मुख्य रूप से खेल शिक्षक अरविंद कुमार पप्पू, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी, एनसीसी शिशक गजेन्द्र सिंह, कामेश्वर प्रसाद, डॉ. अशोक कुमार, शेख अब्दुल्ला, रंजीत कुशवाहा,अरविंद राम आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments