
स्मार्ट क्लासेस से शिक्षा में आयेगी क्रांति : चन्द्रमा सिंह
✍️हरिकिशोर सिंह/मशरक(सारण) स्मार्ट क्लास की शुरूआत होने से शिक्षा में निश्चित ही क्रांति आएगी। नीतीश सरकार की यह योजना शैक्षणिक क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। जगन्नाथ जानकी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मशरक में स्मार्ट क्लास का विधिवत शुरुआत करते विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य व समाजसेवी चन्द्रमा सिंह ने उक्त बातें कही। सारण प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक व पूर्व प्राचार्य रामजीवन सिंह जीवन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि स्मार्ट क्लासेस आज समय की मांग हैं। खासकर इस शैक्षणिक तकनीक से अब ग्रामीण प्रतिभायें कुंठित नहीं रहेंगी। इस तकनीक से शिक्षा के क्षेत्र में शहरी व गंवई भेदभाव मिटेगा। वही शिक्षा विद रविन्द्रनाथ सिंह ने पुरे सारण जिले में इस तकनीक को फौरी तौर पर लागू कराने के लिए डीएम सुब्रत सेन की काफी सराहना करते हुए इतिहास रचना बताया। प्राचार्य अभय दीक्षित ने कहा कि जगन्नाथ जानकी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की मानमर्यादा और पारंपरिक शैक्षणिक वातावरण बरकरार रखने के लिए यहां सभी विद्यालय कर्मी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर बिनोद चौधुर, महेश प्रसाद चौरसिया, उपेन्द्रनाथ मिश्र, कुमकुम कुमारी, शंकर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे




Recent Comments