दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान के नेतृत्व में नगर पुलिस शुक्रवार की रात शराब धंधेबाजो के खिलाफ बसवरिया में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को वहां शराब तो नहीं मिला लेकिन शराब कांड के दो अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि बसवरिया निवासी लक्ष्मण राम व झगरू राम को गिरफ्तार किया गया है। थाना में दर्ज शराब के एक मामले में पुलिस को दोनों की तलाश थी। श्री चौहान ने बताया कि शराब केस के वांटेड आरोपियों को अभियान चलाकर गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष श्री चौहान, पुअनी धर्मजीत महतो, जितेंद्र सिंह, अंजन राय शुक्रवार की रात्रि देसी शराब की खोज में बसवरिया पहुंचे। हालांकि वहां शराब तो नहीं मिला लेकिन दो वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।