
माँझी(सारण)। बुधवार की सुबह मांझी थाना पुलिस ने शराब लदी मारुति कार समेत दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों तस्कर बलिया जिले के रसड़ा के रहने वाले बताए जाते हैं। तस्करी में प्रयुक्त कार पर पुलिस का लो गो लगा हुआ है।जब्त कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था तभी यूपी की तरफ से एक मारुति कार तेज गति से आती दिखाई दी। कार की गति देखकर वहां ड्यूटी पर तैनात पी एस आई अल्का सिन्हा ने शक के आधार पर कार को रोककर सघन जांच करने लगी। तस्कर कार के गेट के अंदर शराब छुपा कर रखे हुए थे। शराब मिलते ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने कार पर पुलिस का लो गो लगा रखा था। बरामद शराब में व्हीस्की मैजिक मोमेंट ऑफिसर चॉइस आदि शामिल है। गिरफ्तार तस्कर यूपी के बलिया जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र निवासी घनश्याम सिंह के पुत्र अनंत सिंह एवं सत्येंद्र सिंह के पुत्र चंदन सिंह बताए जाते हैं। गिरफ्तार दोनों तस्करों पर नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।




Recent Comments