दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मदर लालपरी गुप्ता हैंडिकैप्ड फाउंडेशन एवं दिव्यांग मानवाधिकार संगठन के द्वारा प्रधान कार्यालय इलमराम चौक कुम्हारपट्टी बेतिया में अवस्थित कार्यालय परिसर में वार्ड पार्षद अरमान अहमद के द्वारा झंडतोलन किया गया। संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह राष्ट्र हमारा है हम सब इस के नागरिक हैं। यहां सभी दिव्यांगजन को समान अधिकार के तहत जीने का हक है। दिव्यांगों को स्वरोजगार और सम्मान दिलाना संस्था की पहली प्राथमिकता है। वहीं संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि जिस प्रकार एकता से राष्ट्र को बल और सम्मान मिलता है। वैसे ही हम सभी दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए एक होना होगा। इस उपलक्ष्य में प्रिंस गुरुदेव संस्था के आजीवन मार्गदर्शक आदित्य कुमार गुप्ता,दिव्यांग छात्र नेता कामेश्वर कुमार,सुधीर कुमार,बैरिया प्रखण्ड के अध्यक्ष निर्भय कुमार,मझौलिया प्रखण्ड अध्यक्ष बिनय चौबे,दिव्यांग सदस्य अजित कुशवाहा,मिठू ,मुन्तज़िर,रौनियार जागृति मंच के सदस्यगण,वरिष्ठ समाजसेवी के बीच बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया।





Recent Comments