दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के बिहार चैप्टर के वार्षिक सम्मेलन जो 1 से 3 मार्च 19 को बेतिया में होने जा रहा है । जिसमे पश्चिम चंपारण के सभी विभाग के चिकित्सक एवं देश प्रदेश के लगभग 500 चिकित्सक शामिल हो रहे हैं। जिसके कारणआई एम ए चिकित्सक, अपनी प्राइवेट क्लीनिक एवं नर्सिंग होम से अनुपस्थित रहेंगे। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन पश्चिम चंपारण इकाई के आह्वान पर 1 से 3 मार्च तक पश्चिम चंपारण के सभी प्राइवेट क्लीनिक एवं नर्सिंग होम बंद रहेंगे। जबकि सभी सरकारी अस्पताल की सेवायें पूर्ववत रहेंगी। इस आशय की जानकारी आई एम ए के जिला मीडिया प्रभारी डॉ उमेश कुमार ने दी। उन्होंने आई एम ए के सभी सदस्यों से तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की है।