“चुनाव पूर्व माहौल बिगाड़ने के प्रयास में थे भाजपा के लोग, विधायक के हत्या की थी साजिश” : रणधीर

(छपरा में मीडियाकर्मियों से बात करते रणधीर सिंह)

दैनिक खोज खबर, छपरा

महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के चुनाव से ठीक पहले शनिवार की रात्रि सारण जिले के इसुआपुर इलाके में गोलीबारी की।घटना हुई। इस घटना में राजद विधायक मुद्रिका यादव का अंगरक्षक व जिला पार्षद प्रियंका सिंह के देवर घायल हो गए।

इस संबंध में छपरा में मीडिया से बातचीत में महागठबंधन के प्रत्याशी रणधीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगो के पास अब कोई मुद्दा बचा नही है इसलिए वो लोग चुनाव से पूर्व माहौल खराब करने की कोशिश में है जिससे कि हमलोग इसी में उलझ कर रह जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगो ने विधायक के हत्या की साजिश रची थी जो नाकाम हुई।
रणधीर ने सारण एसपी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि एसपी साहब समय से नही पहुँचते तो वो लोग विधायक की हत्या कर देते। उन्होंने भाजपा के लोगों पर कई आरोप भी लगाए।

घटना के बाद घायल विधायक मुद्रिका यादव

वहीं इस घटना पर बोलते हुवे राजद विधायक मुद्रिका यादव ने भी कहा कि मेरी हत्या की साजिश रची गयी थी लेकिन मैं बाल बाल बच गया।

चुनाव पूर्व हुवे इस हिंसक झड़प को स्थानीय प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। सारण एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि मामले की जाँच की जा रही है।

अस्पताल में उपचार के दौरान प्रियंका सिंह के परिजन

कई लोगों ने चुनाव पूर्व हुवे इस हिंसक झड़प की निंदा की है। इस मामले में प्रियंका सिंह के परिजनों से संपर्क नही किया जा सका है।