*बीजेपी कार्यालय पटना में राजद कायकर्ताओं का हंगामा*
👈चंदन कुमार झा’दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजधानी के वीरचंद पटेल पथ पर राजद कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया ! वहीं दोनों पार्टियों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, इसके साथ ही पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद पटना में राजनीतिक माहौल गर्म है। जानकारी के मुताबिक लाठी-डंडे से लैस सैकडों राजद कार्यकर्ता पटना स्थित बीजेपी कार्यालय पहुँचकर हंगामा-प्रदर्शन करने लगे। राजद कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई की और पथराव भी किया।
इस हमले में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे
एवं कई गाड़ियों को भी नुकसान पथराव से पहुंचा है ! काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया ।
बतादें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 22 ठिकानों पर मंगलवार को हुए आयकर विभाग की छापेमारी के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था ! पटना में सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने धरना दिया। कुछ उग्र कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर पथराव भी किये। राजद कार्यकर्ता भाजपा और सुशील मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे ,प्रदर्शन के दौरान राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। भाजपा कार्यालय के सचिव ललित यादव ने कोतवाली थाने में राजद कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
*सिटी एसपी के अनुसार*—
वहीं सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने कहा है कि पुलिस से हाथापाई करनेवालों पर केस दर्ज होगा। इस मामले में पुलिस ने भी अपनी ओर से केस दर्ज कराया है।
उधर इस ओछी राजनीति की घटना पर कई नेताओं द्वारा प्रतिक्रिया दी गयी !
*पूर्व मुख्यमंत्री व हम के अध्यक्ष जीतन राम माझी के अनुसार*—
हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार के लिए यह काला दिन है हम इस घटना की निंदा करते हैं ! मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
*केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अनुसार*—
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि राजद का बीजेपी दफ्तर पर हमला राजद की गुंडागर्दी है यह गुंडागर्दी लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

*भाजपा नेता शुशील मोदी के मुताबिक*—
भाजपा नेता सुशील मोदी ने हमले को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हमला खीझ का परिणाम है। उन्होने कहा कि बीजेपी कार्यालय प्रतिबंधित एरिया में है। वहां कोई जुलूस या प्रदर्शन नहीं हो सकता, फिर भी राजद के गुंडे वहां कैसे पहुंच गए?
हम चुप नहीं बैठेंगे, राजद ने गुंडों को हमला करने की छूट दी है। पुलिस के सामने यह हमला हुआ और कार्रवाई नहीं की गई ये शर्मनाक है।सुमो ने कहा कि हम हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं देंगे।
*राजद प्रवक्ता के अनुसार*–
मिली जानकारी के अनुसार मनोज झा राजद के प्रवक्ता ने कहा कि आक्रोश स्वाभाविक है ,पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर बाजी की जिसके जवाब में राजद के कार्यकर्ताओं ने भी जवाब दिया होगा।




Recent Comments