नौतन (जगदीशपुर) :- चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार  
दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन जगदीशपुर । थाना क्षेत्र के बहूवरवा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की संध्या छापेमारी के दौरान पाँच लिटर चूलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।थाना अध्यक्ष सुरज प्रसाद ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि बहूवरवा गांव के लालबाबु राम पिता देवनंदन राम शराब का कारोबार करते है सूचना मिलते ही पुुुुलिस तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर पाँच लिटर चूलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।