बिहार सरकार के मंत्री नारायण प्रसाद का छपरा में हुआ स्वागत

भी. एस. जी. आईटीआई के निदेशक ने धर्मनाथ मंदिर, गौतम ऋषि आश्रम एवम् छपरा के अन्य पर्यटक स्थलों के विकास पर मंत्री से की चर्चा

छपरा। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण प्रसाद ने गुरुवार को शाम 5 बजे भी. एस.जी. प्राइवेट आई. टी. आई. के प्रांगण में स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर कोविड- 19 की सभी सावधानियों का पालन करते हुए संस्था के निर्देशक संजय कुमार आर्या एवं उनकी पत्नी श्रीमती रेखा रानी आर्या ने पुष्प-गुच्छा देकर मंत्री जी को सम्मानित किया। माननीय मंत्री ने भी. एस.जी. आई. टी .आई के द्वारा कोविड -19 के प्रति बचाव एवं सफाई व्यवस्था की सराहना की। इस अवसर पर भी. एस. जी. के निदेशक ने धर्मनाथ मंदिर, गौतम ऋषि आश्रम एवम् छपरा के अन्य पर्यटक स्थलों के विकास एवम् विस्तार के बारे मे मंत्री जी से चर्चा की ।