रेफरल अस्पताल के दो चिकित्सक वापस लौटे, मढ़ौरा में 16 नएं कोरोना पॉजिटिव 

मढ़ौरा, सारण (बिहार) । 
रेफरल अस्पताल में विगत दिनों पांच कोरोना पॉजिटिव हुएं चिकित्सक में दो चिकित्सक रिकवरी कर वापस ड्युटी पर लौट आएं । डा.चन्द्रदेव प्रसाद शेखर और डा. अभिनव आनंद के वापस ड्युटी पर लौट आने से रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है । चिकित्सा प्रभारी डा. आर एन तिवारी, डा. विरेश कुमार, डा. के चंद्रा पहले से अस्पताल में सेवा दे रहे थे। शनिवार को अस्पताल में कुल 101 लोगों का कोरोना जांच कराया गया था इसमें 16 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव मिले है । रेलवे डीजल इंजन फैक्ट्री से लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलना जारी रहा शनिवार को भी छह कर्मियों का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है ।