आपसी विवाद मे दो पक्ष में हुई भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक हुए घायल , नौ गिरफ्तार
डोरीगंज/सारण :
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठिया सोड़ागोदाम गाँव मे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों मे जमकर मारपीट की घटना मे लगभग डेढ़ दर्जन लोगों जख्मी हो गए ।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है ।
यह विवाद शनिवार रात से ही शुरु हुआ जिसे लेकर दोनो पक्ष दोपहर मे भिड़ गए । दोनो पक्षों से खुब लाठी डंडे चले जिसमे लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिल रही है ।
घटना की सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष अजय सिंह, एस आई अरुण कुमार शर्मा एवं शंकर दास ने घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से हॉस्पिटल भेजा ।
घटना मे एक पक्ष के राजेश महतों , दुर्गा कुमार , अरविन्द कुमार , शिवकुमार महतों , सोना देवी , चन्दन महतों , देवेन्द्र महतों एवं जानकी देवी जख्मी हो गए है वही दूसरे पक्ष के अनिल कुमार , हिरा देवी , प्रतिमा कुमारी , शिवकुमार सिंह , धर्मेन्द्र कुमार , सतेन्द्र कुमार , सुबोध कुमार , नीरज कुमार , विजय सिंह , सुपन सिंह , सरोज कुमार जख्मी बताए जाते है ।
घायलों का इलाज छपरा सदर हॉस्पिटल एवं दिघवारा पीएचसी मे चल रहा है ।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि मौके से दोनो पक्षो के नौ लोगों राजेश महतों , सोना देवी , अनिल कुमार , हीरा देवी , प्रतिमा कुमारी , शिवकुमार सिंह , सुपन सिंह , सुबोध कुमार , सरोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं घटना स्थल पर पुलिस कैम्प किए हुआ है ।
समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी ।




Recent Comments