केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन, अटल, आडवाणी व मोदी के थे करीबी
दैनिक खोज खबर डेस्क
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का निधन हो गया है। वे कैंसर व फेफड़े के इन्फेक्शन से पीड़ित थे। रविवार की रात 2 बजे उनके निधन की पुष्टि अस्पताल प्रशासन ने की है। वे 59 वर्ष के थे।

केन्द्रीय मंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी में बतौर भाजपा युवा नेता के रूप में की थी। वे 1987 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुवे व 1995 में बीजेपी के जेनरल सेक्रेटरी बने।
वर्ष 1996 में अनंत कुमार ने बीजेपी के टिकट पर दक्षिणी बेंगलुरु लोक सभा से चुनाव लड़ा और फिर कभी पीछे मुड़कर नही देखा।
2014 के चुनाव में अनंत कुमार ने दक्षिण बेंगलुरु सीट से ही कांग्रेस के दिग्गज नंदन नीलकेणी को करीब सवा दो लाख मतों से पराजित किया था।

अनंत कुमार की कार्यकुशलता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वे अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी व नरेन्द्र मोदी के भी करीबी थे।

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में अनंत कुमार नागरिक उड्डयन मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं।
अनंत कुमार का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताई जा रही है।