
मांझी। बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को साधपुर- चमरहियां मुख्य मार्ग पर कोहड़ा बाजार के समीप स्थित स्मारक पर रालोसपा नेता ओमप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंस के बीच माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर श्री कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों के मसीहा थे। उनके विचारों को अपना कर समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। जहां न किसी प्रकार के भेद-भाव की गुंजाइश होगी और न कोई अंतर होगा। शिक्षित, समर्थ बन कर और एक दूसरे को सम्मान देकर हीं आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है। शिक्षक दिवस पर उन्होंने कहा कि संसार मे गुरु के स्थान से बड़ा कोई पद नही है। इसलिए कभी भी गुरु व माता-पिता का अपमान नही करना चाहिए। उनके आशीर्वाद से हीं दुनिया मे इंसान उच्चा मुकाम हासिल कर सम्मान का पात्र बन सकता है। श्रद्धांजलि के मौके पर श्याम सुंदर कुशवाहा, राम कुमार सिंह, सरपंच राज कुमार राय, हसनैन अली, शिवनाथ सिंह कुशवाहा, तारकेश्वर सिंह, डॉ दिलीप प्रसाद, मनोज प्रसाद, राम नरेश प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, शारदानंद सिंह, सलीम मियां, केबी कुशवाहा, नीतीश कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments