आपसी भाईचारा व समाजिक सौहार्द का प्रतीक है खेल- जीतेन्द्र सिंह ‘जीतु’

अमनौर/सारणः प्रखंड के धरहरा मठिया खेल मैदान में आयोजित सारण प्रिमियम टी ट्वेंटी क्रिकेट लीग मैच मे गरखा की टीम ने गोरीगांवा ( मुजफ्फरपुर) की टीम को 19 रन से पराजित किया. बुधवार को आयोजित इस मैच में टॉस जीतकर कर गरखा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ निर्धारित 16 ओवर मे 9 विकेट खो कर 105 रन बनाए. जहां जवाब में उतरी गोरीगांवा की टीम ने मात्र 15 ओवर 4गेंद में सभी विकेट खोकर केवल 86 रन ही बनाये.कर . मैन ऑफ द मैच मुन्ना कुमार को दिया गया. मालूम हो कि उक्त क्रिकेट लीग मैच में आठ टीम ने भाग लिया है.

मैच का उद्धाटन लोजपा के जिला महासचिव जीतेन्द्र कुमार सिंह उर्फ जुतु सिंह ने फिता काटकर किया. वहीं सभी खिलाड़ियों से बारी बारी परिचय प्राप्त किया.इस मौके पर जीतेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा व समाजिक सौहार्द का प्रतीक है खेल . उक्त मौके पर मुख्य रूप क्रिकेट लीग मैच के आयोजक व प्रोमिस इंस्टीट्यूट के निदेशक अंकुश कुमार ओझा, सत्यम त्रिपाठी, अमरजीत कुमार सिंह, अम्बिका प्रसाद यादव, मंटू कुमार राय,अरुण सिंह, बिनोद सिंह आदि लोग उपस्थित थे.