पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में एक ही परिवार के 8 सदस्यों सहित 9 कोरोना मरीज मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।घटना की जानकारी मिलते ही सीओ रणधीर प्रसाद धेनुकी गांव पहुँचे एवं गांव की मुख्य सड़क को सील कर दिया ।वही जिले से पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजो को इलाज के लिए छपरा ले गयी ।बताया जाता है कि शुक्रवार को धेनुकी स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र पर डेढ़ सौ लोगो के कोरोना की जांच की गयी थी जिसमे एक हो परिवार के 8 लोगो सहित 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिसमे 5 महिलाएं शामिल है ।परिजनों ने बताया कि एक पखवाड़ा पहले सभी लोगो को खांसी एवं बुखार हुआ था जो इलाज के बाद ठीक हो गया था ।एक साथ 9 कोरोना मरीज मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।