रविवार को पी.एन. कॉलेज की डॉक्युमेंटरी फिल्म का स्क्रीनिंग

परसा(सारण):-प्रभुनाथ महाविद्यालय की डॉक्युमेंटरी फिल्म का स्क्रीनिंग भूत पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय के जन्म दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में रविवार को पूर्व मंत्री स विधायक चन्द्रीका राय द्वारा किया जायेगा।पीश्री प्रोडक्शन के बैनर तले पारितोष कुमार द्वारा निर्देशित फ़िल्म के सम्बन्ध में प्रचार्य डॉ़ पुष्पराज गौतम ने बताया कि महाविद्यालय की स्थापना और संचालन दरोगा प्रसाद राय द्वारा किया गया है।जिससे महाविद्यालय की डॉक्युमेंटरी फिल्म का स्क्रीनिंग उनके जन्मदिवस पर होना सुनिश्चित किया गया है।जयप्रकाश विश्वविद्यालय का अंगीभूत इकाई पी एन कॉलेज की निर्मित डॉक्युमेंटरी में प्रचार्य डॉ.गौतम के साथ कर्मचारी, छात्र- छात्राओं द्वारा साहित्य, संस्कृति और शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास के साथ- साथ प्राचार्य के अन्य विकासशील गतिविधियों को फिल्माया गया है।




Recent Comments