बिजली की करेंट से युवक की मौत

परसा।दरियापुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में बिजली के करेंट के संपर्क में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मृतक युवक अजीत साह बताया जाता है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर के समीप पोल पर तार लटका था।उसी समय रास्ते से युवक जा रहा था।।तभी बिजली के तार टूट गया।जिससे युवक अचेत हो गया।आनन फानन में परिजनों द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सको के द्वारा जाच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।वही मौत की खबर मिलते ही पत्नी रचना देवी पुत्र उज्वल कुमार पुत्री दिबिया कुमारी माता चम्पा देवी भाई जगदीश साह अरुण साह प्रमोद साह का रोरो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही दरियापुर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा एसआई प्रिंयका यादव सीमा कुमारी बी पांडेय कुमार सुनील राज परसा थाने में कार्यरत एसआई लालबाबू पासवान घटना स्थल पर पहुँच कर जाच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।वही मौत की खबर सुनकर पूर्व  राजेन्द्र राय पंकज कुमार राजकिशोर राय रोहित कुमार इत्यादि ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया।