
44वी राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल में बिहार क्वार्टर फाइनल में पहुँचा ।
तमिलनाडु , गुजरात को बड़े गोल के अंतर से हराया।
खुशबू के संग रागिनी , चंदा , निधी ने मचाया धमाल
सिवान। लखनऊ के स्टेडियम में 12 सितंबर तक आयोजित 44वी राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल में बिहार टीम ने लगातार जीत का करवा जारी रखते हुए शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में पहुँची । पहले मैच में तमिलनाडु को 14 – 3 के अंतर से पराजित कर पूल विनर बनी । जिसमे बिहार टीम की कैप्टन सिवान की खुशबू ने अकेले 6 गोल दाग बेस्ट प्लेयर बनी , रागिनी ने 3 एवं चंदा ने दो गोल किया। जबकि सारण की निधि ने दो गोल किए।
प्री क्वार्टर मैच में गुजरात को 13- 5 के अंतर से बिहार ने पराजित कर क्वार्टर फाइनल का टिकट लिया। मैच में खुशबू , रागिनी , चंदा की तिकड़ी ने गुजरात टीम को खूब छकाया । बिहार टीम में सिवान से 8 तो सारण से दो खिलाड़ी शामिल है इसके अलावे पटना , दरभंगा , बेगूसराय , मुंगेर के खिलाड़ियो से सजी बिहार टीम का हौसला प्रतियोगिता में बुलंद है । बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया की फिक्स्चर के अनुसार क्वार्टर फाइनल मैच पूर्व चैम्पियन हिमाचल के आर्यावर्त स्पोर्ट्स एकेडमी से है जो काफी संघर्षपूर्ण होगा । बेहतरीन खिलाड़ियो से सजी बिहार टीम अगर बड़ा उलटफेर कर क्वार्टर फाइनल मैच जीतती है तो बिहार का पदक पक्का होगा। टीम के बेहतर प्रदर्शन पर बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , अध्यक्ष पंकज कुमार , चेयरमैन इंजीनियर सच्चिदानन्द राय , कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, सिवान के सचिव सह राज्य संघ के संयुक्त सचिव संजय पाठक , सारण सचिव सह राज्य संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने टीम के खिलाड़ियो , कोच नीरज कुमार , मैनेजर रिमझिम कुमारी को बधाई दी है।




Recent Comments