15 बोतल देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
#परवेज अख्तर /सिवान;
नौतन : थाना क्षेत्र के हरपुर नहर पुल के समीप पुलिस ने जांच के दौरान 15 बोतल देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज जीरादेई थाना के तितारा निवासी सुशील पटेल है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि वाहन जांच के दौरान हरपुर नहर पुल के समीप शक के आधार पर युवक की जांच की गई। जांच के क्रम में धंधेबाज के पास से पंद्रह बोतल बंटी बबली देशी शराब बरामद किया गया। शराब को जब्त कर धंधेबाज को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
——————




Recent Comments