
भाग रहे प्रेमी युगल को स्थानीय लोगों ने दबोच जमकर की धुनाई
▶️ छोटी बहन ने साइकिल से पीछा कर बहन का प्रेमी को सिखाया सबक
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
बाइक से भाग रहे बहन व उसका प्रेमी को स्थानीय लोगों के सहयोग से छोटी बहन ने पकड़ कर बहन के प्रेमी को जमकर धुनाई की. बताया जाता है कि मढौरा थाना क्षेत्र के जोधौली गांव के एक युवक व बगल के एक युवती को बाइक पर बैठा कर अमनौर थाना क्षेत्र के पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा पहुँचा जहां दोनों इश्क लड़ाने में मशगूल थे. जिसकी खबर युवती के छोटी बहन को मिली तो वह साइकिल से पीछा करते हुए वहां पहुंची जिसे देख दोनों बाइक पर बैठ भागने लगे . छोटी बहन ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों के मदद से दोनों को पकड़ा. और उक्त युवक को जमकर धुनाई की. वहीं स्थानीय लोगों ने भी लात घुस्से की बारिश किया. हालांकि युवती ने अपने इच्छा से उक्त जगह पर आने की बात कह उक्त युवक को बचाने की कोशिश कर रही थी . इधर इसकी सूचना अमनौर पुलिस को लगी तथा मौके पर पहुचने के पहले लोगों ने मामले को शांत कर दोनों को अपने – अपने घर भेज दिया था.




Recent Comments