बिजली की करंट लगने से मानव बल की हुई मौत को लेकर पिछले 30 घंटों से अमनौर में विधुत आपूर्ति ठप, उपभोक्ता हुए परेशान
अमनौर /सारण
मकेर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गाँव के उमेश राय का पुत्र व मानव बल राहूल कुमार राय की करंट के चपेट में आने से हुई मौत के बाद से ही अमनौर में विधुत आपूर्ति ठप होने से आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घटना के 24 घंटे बाद भी विभाग विधुत आपूर्ति बहाल करने में नाकाम रही. मालूम हो कि उक्त घटना के बाद प्रखंड के परमानन्दपुर छपरा स्थित पावर सब स्टेशन पर कार्यरत स्विच बोर्ड आपरेटर व अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए . पिछले 30 घंटों से गूल बिजली से पावर सब स्टेशन के अमनौर, भेल्दी तथा परशुरामपुर फीटर में आने वाले सभी उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है. जहां लोगों को अंधेरे के साथ – साथ पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इधर विधुत एसडीओ देवेन्द्र राम ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के बाद देर शाम तक विधुत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

Recent Comments