मझौलिया पश्चिमी से राजू शर्मा की रिपोर्ट:-
मतदाताओं का रुझान युवा प्रत्याशी की ओर ।।
बिहार में बनेगी महा गठबंधन की सरकार :- अभिषेक रंजन
बिहार विधानसभा चुनाव की द्वितीय चरण की मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है । प्रत्याशियों का जनता से रूबरू होना बढ़ता ही जा रहा है । तथा जनता का रुझान भी दिखने लगा है ।इसी कड़ी में चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन द्वारा जोरदार ढंग से जनसंपर्क किया जा रहा है । चनपटिया, टिकुलिया , दक्षिणी घोगा , सरीसवा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करते हुए युवा प्रत्याशी अभिषेक रंजन का कहना है कि नीतीश कुमार के विकास का दावा खोखला है । भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है । मंहगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है । उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है । इस अवसर पर विकास कुमार , प्रदीप मिश्रा , शंकर मुखिया , सुदामा प्रसाद, मुन्ना मिश्र, आदि शामिल थे ।




Recent Comments