
सारण :शिव भोला शंकर वैलफेयर क्लब छपरा द्वारा अमरनाथ यात्रियों के लिए 05 फरवरी से पंजीकरण प्रारंभ होगा

छपरा
शिव भोला शंकर वैलफेयर क्लब छपरा सारण की बैठक दुर्गा मंदिर सोनारपट्टी में संस्था के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
संस्था के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया
अमरनाथ यात्रियों के लिए संस्था द्वारा 05 फरवरी से पंजीकरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। अमरनाथ यात्रियों द्वारा 24 जुन 2018 रविवार को नगर भ्रमण मोटर साईकिल जुलूस निकाला जाएगा। अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था 29 जुन 2018 शुक्रवार को अमरनाथ एक्सप्रेस से जाएगा।
अमरनाथ यात्रियों का दुसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए 15 जुलाई 2018 रविवार को मौर्यध्वज एक्सप्रेस से जाएगा।बैठक में राजेश कुमार द्वारा पिछले वर्ष का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहना किया।
बैठक में अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, सचिव पप्पू चौहान, राजेश कुमार, सुधीर सिंह, लाल बाबू राय,दिलीप कुमार गुप्ता, विपुल कुमार चौधरी मन्टु बाबा,निर्मल कुमार,धन्नू जी,जवाहरलालगुप्ता,नर्मदेश्वर प्रसाद मोहन आदि उपस्थित हुए।
सारण :शिव भोला शंकर वैलफेयर क्लब छपरा द्वारा अमरनाथ यात्रियों के लिए 05 फरवरी से पंजीकरण प्रारंभ होगा




Recent Comments