सिग्रिवाल ने स्व बनारसी ठाकुर के प्रतिमा का किया अनावरण

पानापुर (सारण)शनिवार को स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह ने बनारसी ठाकुर ट्रस्ट के संस्थापक स्व बनारसी ठाकुर के प्रथम पुण्य तिथि पर उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित की।थानाक्षेत्र के मोरियां में आयोजित इस समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री सिग्रिवाल ने कहा कि मनुष्य अपने कर्मों से महान बनता है।स्व बनारसी ठाकुर एक समाजसेवी तथा गरीबों दलितों के सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे।उनके द्वारा निर्मित ट्रस्ट से आज पिछड़े तबका के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है।पुण्य तिथि के अवसर पर दर्जनों मरीजों का निःशुल्क जाँच किया गया तथा दवा का वितरण किया गया ।मौके पर मुख्य रूप से ट्रस्ट के संचालक अनिल कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया सह् माले नेता सभापति राय,भाजपा नेता संजय सिह,रामज्ञास चौरसिया, शम्भुनाथ, कृष्णकांत सिंह, भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह, सुरेन्द्र कुमार पंडित तथा घनश्याम कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments