अपाची बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या
मांझा थाना क्षेत्र के मधुसरेया की घटना
हेमन्त कुमार, गोपालगंज
मांझा थाना क्षेत्र के मधुसरेया गांव में दहेजलोभीयो ने ससुराल वालों से बाइक व चेन की मांग पूरी नहीं करने पर महिला की हत्या कर दी। ध्यान रहे की सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले लालजी चैधरी की पुत्री रीना की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व मांझा थाना क्षेत्र के मधुसरेया गांव के रहनेवाले सुरेश चैधरी के पुत्र चंदन कुमार से हुई थी। रीना की तिलक में उसके मायके वालों ने दहेज में पैशन प्रो बाइक दिया था। शादी के कुछदिन अच्छे संबंध रहने के बाद रीना के ससुराल वालें दहेज में अपाची बाइक की मांग करने लगे।

तब रीना अपने मायके वालों से इसकी शिकायत की थी। जब रीना के मायके वाले दहेज देने में असमर्थता जतायी तब उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसपर रीना के मायके वालों ने उसके पति चंदन कुमार यादव को फोन से कहा की वह बाइक तो दहेज में दे चुके है। इसपर चंदन के द्वारा कहा गया कि पैसन प्रो बाइक से काम नही चलेगा, तथा अपाची बाइक और सोने की चेन की मांग की गयी। जब उसके मायके वालों ने दहेज में अपाची बाइक व सोने की चेन की मांग पूरी करने से मना कर दिया। तब महिला की हत्या शुक्रवार को कर दी गयी। सूचना मिलते ही मांझा थानाध्यक्ष मनीष कुमार घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। और पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया।

मृतक के पिता के बयान पर तीन लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने मृतक रीना देवी के पिता लालजी चैधरी के बयान पर तीन लोगों के विरूद्ध प्रा
थमिकी दर्ज की गयी है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी चंदन कुमार व रमिता देवी बताये गये है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा
मनीष कुमार, थानाध्यक्ष मांझा




Recent Comments